गोपालगंज- गरीब जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने 12 चयनित लाभुकों के बीच नवसृजित राशन कार्ड का वितरण किया। नए राशन कार्ड मिलने से पात्र परिवारों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से निर्धारित खाद्यान्न का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवसृजित राशन कार्ड एवं उचित मूल्य की दुकानों की अनुज्ञप्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसी कार्यक्रम के तहत गोपालगंज जिले में भी चयनित लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने लाभुकों को अपने हाथों से राशन कार्ड सौंपे और उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित खाद्यान्न एवं जनवितरण प्रणाली से मिलने वाली अन्य सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया।
बिहार सरकार गरीबों, जरूरतमंदों एवं वंचित परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।नवसृजित राशन कार्ड का वितरण इसी पहल का हिस्सा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे।

You Can give your opinion here