Author: Alok Kumar | Date: 2026-11-10 21:20:49

गोपालगंज- गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुरा पंचायत के उच्चस्तरीय आरसीसी पुल से आवागमन करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पुल पर मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण 10 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक कुल 45 दिनों के लिए वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, पुल की मरम्मत के दौरान सुरक्षा और निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में इस रास्ते से आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को निर्धारित अवधि तक वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। इसके तहत गोपालगंज से महम्मदपुर एवं खजुरिया होते हुए पीपराकोठी जाने वाले मार्ग से वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। वाहन चालक इसी वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 नवंबर से 24 दिसंबर तक मंगलपुर-विशुनपुरा उच्चस्तरीय पुल का उपयोग नहीं करें। यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। प्रशासन ने सभी लोगों से यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।