गोपालगंज- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।अधिकारियों ने घाटों पर आने-जाने वाले रास्तों को सुगम बनाने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। प्रशासन का उद्देश्य छठ व्रतियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि जिले में छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

You Can give your opinion here