गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मठिया रोड स्थित लाइफ लाइन स्कूल के बगल में एक फ्लैट से ज्वेलरी और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के 19 सामान बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को साधु चौक के समीप फ्लैट में चोरी की सूचना मिली थी। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 1120/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1, नगर थानाध्यक्ष और डीआईयू की विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हजियापुर निवासी दीपक पांडे उर्फ पल्लव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने भाई आयुष पांडे उर्फ सोनू के साथ मिलकर चोरी करने की बात बताई।पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने फ्लैट का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी और अन्य सामान चोरी किए थे। चोरी के सामान को अपने बथान में रखने के बाद दोनों बनारस चले गए थे।गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने बैग, पर्स, चार्जर, इलेक्ट्रिक केटल, इंडक्शन, कीबोर्ड, स्पीकर, घड़ी और सोने जैसी सिकड़ी समेत 19 सामान बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

You Can give your opinion here