गोपालगंज- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी विनय तिवारी ने आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवेदन सौंपे। एसपी ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, अन्य मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतें सुनने और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिला।

You Can give your opinion here