धारा 55 - शांति-बंधपत्र के भंग पर मूल व्यक्ति की संपत्ति कुर्क करने का वारंट | Section 55 - Warrant to Attach The Property of The Principal on Breach of a Bond to keep The Peace

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 15:53:03

धारा 55 — शांति-बंधपत्र के भंग पर मूल व्यक्ति की संपत्ति कुर्क करने का वारंट

(देखें धारा 491)

आपको एतद्द्वारा प्राधिकृत और अपेक्षित किया जाता है कि आप उक्त ............... (नाम) की किसी जंगम संपत्ति को, जो आपको ............... जिले के भीतर मिले, ............... रुपए के मूल्य तक, अभिग्रहण द्वारा कुर्क करें, और, यदि निर्दिष्ट अवधि के भीतर उक्त राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो कुर्क की गई संपत्ति का, या उसके इतने भाग का, जो उसकी वसूली के लिए पर्याप्त हो, विक्रय करें।

(न्यायालय की मुद्रा और हस्ताक्षर)

Section 55 — Warrant to Attach The Property of The Principal on Breach of a Bond to keep The Peace (English)

(See section 491)

This is to authorise and require you to attach by seizure movable property of the said...............(name) to the value of rupees................which you may find within the district of...............; and, if the said amount be not paid within the specified period, to sell the property so attached, or so much of it as may be sufficient to realise the same.

(Seal and signature of the Court)