धारा 49 - बंधपत्र प्रवर्तित कराने के लिए कुर्की का वारंट | Section 49 - Warrant of Attachment to Enforce a Bond

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 15:50:53

धारा 49 — बंधपत्र प्रवर्तित कराने के लिए कुर्की का वारंट

(देखें धारा 491)

चूंकि ............... (नाम, वर्णन और पता) अपने अभिस्वीकरण के अनुसरण में ............... [अवसर का उल्लेख करें] पर हाजिर होने में असफल रहा है, और व्यतिक्रम द्वारा ............... रुपए (बंधपत्र में की दंड-राशि) सरकार को समपहृत कर चुका है;

आपको एतद्द्वारा प्राधिकृत और अपेक्षित किया जाता है कि आप उक्त ............... (नाम) की किसी जंगम संपत्ति को, जो आपको ............... जिले के भीतर मिले, अभिग्रहण और निरोध द्वारा कुर्क करें, और, यदि उक्त राशि ............... दिनों के भीतर भुगतान नहीं की जाती है, तो कुर्क की गई संपत्ति का, या उसके इतने भाग का, जो पूर्वोक्त राशि की वसूली के लिए पर्याप्त हो, विक्रय करें।

आप इस वारंट के निष्पादन के तुरंत पश्चात्, इसके अधीन आपके द्वारा की गई कार्रवाई की वापसी करेंगे।

Section 49 — Warrant of Attachment to Enforce a Bond (English)

(See section 491)

WHEREAS..............(name, description and address of person) has failed to appear on...................(mention the occasion) pursuant to his recognizance, and has by default forfeited to Government the sum of rupees...............(the penalty in the bond);

This is to authorise and require you to attach any movable property of the said.............(name) that you may find within the district of................., by seizure and detention, and, if the said amount be not paid within..................days, to sell the property so attached or so much of it as may be sufficient to realise the amount aforesaid.

You shall make return of what you have done under this warrant immediately upon its execution.