धारा 362 - जांच या विचारण प्रारंभ होने के पश्चात् मजिस्ट्रेट को मामला सुपुर्द किए जाने योग्य प्रतीत होने पर प्रक्रिया | Section 362 - Procedure when after commencement of inquiry or trial, Magistrate finds case should be committed

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 02:25:10

धारा 362 — जांच या विचारण प्रारंभ होने के पश्चात् मजिस्ट्रेट को मामला सुपुर्द किए जाने योग्य प्रतीत होने पर प्रक्रिया

362. यदि किसी अपराध की जांच में या किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष विचारण में, निर्णय पर हस्ताक्षर करने के पूर्व कार्यवाहियों के किसी प्रक्रम पर, उसे यह प्रतीत होता है कि मामला ऐसा है जिसका सेशन न्यायालय द्वारा विचारण किया जाना चाहिए, तो वह उसे, इसमें इसके पूर्व अंतर्विष्ट उपबंधों के अधीन, उस न्यायालय को सुपुर्द करेगा और इस पर अध्याय 19 के उपबंध इस प्रकार की गई सुपुर्दगी को लागू होंगे।

Section 362 — Procedure when after commencement of inquiry or trial, Magistrate finds case should be committed (English)

362. If, in any inquiry into an offence or a trial before a Magistrate, it appears to him at any stage of the proceedings before signing the judgment that the case is one which ought to be tried by the Court of Session, he shall commit it to that Court under the provisions hereinbefore contained and thereupon the provisions of Chapter XIX shall apply to the commitment so made.