धारा 348 - तात्त्विक साक्षी को समन करने या हाजिर व्यक्ति की परीक्षा करने की शक्ति | Section 348 - Power to summon material witness, or examine person present

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 02:21:00

धारा 348 — तात्त्विक साक्षी को समन करने या हाजिर व्यक्ति की परीक्षा करने की शक्ति

348. कोई भी न्यायालय, इस संहिता के अधीन किसी जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही के किसी प्रक्रम पर, किसी व्यक्ति को साक्षी के रूप में समन कर सकता है, या हाजिर किसी व्यक्ति की, यद्यपि वह साक्षी के रूप में समन नहीं किया गया है, परीक्षा कर सकता है, या पहले से परीक्षित किसी व्यक्ति को पुनः बुला सकता है और पुनः परीक्षा कर सकता है; और न्यायालय ऐसे किसी व्यक्ति को समन करेगा और उसकी परीक्षा करेगा या उसे पुनः बुलाकर पुनः परीक्षा करेगा, यदि उसका साक्ष्य उसे मामले के न्यायसंगत विनिश्चय के लिए आवश्यक प्रतीत हो।

Section 348 — Power to summon material witness, or examine person present (English)

348. Any Court may, at any stage of any inquiry, trial or other proceeding under this Sanhita, summon any person as a witness, or examine any person in attendance, though not summoned as a witness, or re-call and re-examine any person already examined; and the Court shall summon and examine or re-call and re-examine any such person if his evidence appears to it to be essential to the just decision of the case.