धारा 378 — विकृतचित्त व्यक्ति की नातेदार या मित्र की देखभाल में सुपुर्दगी
378. (1) जब कभी धारा 369 या धारा 374 के उपबंधों के अधीन निरुद्ध किसी व्यक्ति का कोई नातेदार या मित्र यह चाहता है कि उसे उसकी देखभाल और अभिरक्षा में सुपुर्द किया जाए, तो राज्य सरकार, ऐसे नातेदार या मित्र के आवेदन पर, और उसके द्वारा राज्य सरकार के समाधानप्रद यह प्रतिभूति दिए जाने पर कि सुपुर्द किया गया व्यक्ति-
(क) उचित देखभाल प्राप्त करेगा और उसे स्वयं को या किसी अन्य व्यक्ति को क्षति पहुंचाने से रोका जाएगा;
(ख) ऐसे अधिकारी के निरीक्षण के लिए, और ऐसे समयों और स्थानों पर, जो राज्य सरकार निदेशित करे, पेश किया जाएगा; और
(ग) धारा 369 की उपधारा (2) के अधीन निरुद्ध व्यक्ति की दशा में, अपेक्षित होने पर मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा,
यह आदेश दे सकती है कि ऐसा व्यक्ति ऐसे नातेदार या मित्र को सुपुर्द किया जाए।
(2) यदि इस प्रकार सुपुर्द किया गया व्यक्ति किसी अपराध का अभियुक्त है, जिसका विचारण ऐसे व्यक्ति के विकृतचित्त पाए जाने और परिणामस्वरूप प्रतिरक्षा करने में असमर्थ होने के कारण स्थगित किया गया है, और जिस नातेदार या मित्र को वह सुपुर्द किया गया है उसका भारसाधक अधिकारी यह प्रमाणित करता है कि ऐसा व्यक्ति प्रतिरक्षा करने में समर्थ है, तो उसे मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष, यथास्थिति, ऐसे समय पर पेश किया जाएगा जो मजिस्ट्रेट या न्यायालय नियत करे, और मजिस्ट्रेट या न्यायालय धारा 371 के उपबंधों के अधीन उसके साथ व्यवहार करेगा, और ऐसे अधिकारी का प्रमाणपत्र साक्ष्य के रूप में ग्राह्य होगा।
Section 378 — Delivery of person of unsound mind to care of relative or friend (English)
378. (1) Whenever any relative or friend of any person detained under the provisions of section 369 or section 374 desires that he shall be delivered to his care and custody, the State Government may, upon the application of such relative or friend and on his giving security to the satisfaction of the State Government that the person delivered shall-
(a) be properly taken care of and prevented from doing injury to himself or to any other person;
(b) be produced for the inspection of such officer, and at such times and places, as the State Government may direct; and
(c) in the case of a person detained under sub-section (2) of section 369, be produced when required before the Magistrate or Court,
order that such person be delivered to such relative or friend.
(2) If the person so delivered is accused of any offence, the trial of which has been postponed by reason of such person being found to be of unsound mind and consequently incapable of making his defence, and the officer in-charge of the relative or friend to whom he is delivered certifies that such person is capable of making his defence, he shall be produced before the Magistrate or Court, as the case may be, at such time as the Magistrate or Court appoints, and the Magistrate or Court shall deal with him under the provisions of section 371, and the certificate of such officer shall be receivable as evidence.


You Can give your opinion here