धारा 373 — विकृतचित्तता के आधार पर दोषमुक्ति का निर्णय
373. जब कभी कोई व्यक्ति इस आधार पर दोषमुक्त किया जाता है कि, जिस समय वह अपराध किया जाना अभिकथित है, वह, विकृतचित्तता के कारण, अपराध गठित करने वाले अभिकथित कार्य की प्रकृति को जानने में, या यह कि वह गलत या विधि के प्रतिकूल था, असमर्थ था, तब निष्कर्ष विनिर्दिष्ट रूप से यह कथन करेगा कि क्या उसने वह कार्य किया या नहीं।
Section 373 — Judgment of acquittal on ground of unsoundness of mind (English)
373. Whenever any person is acquitted upon the ground that, at the time at which he is alleged to have committed an offence, he was, by reason of unsoundness of mind, incapable of knowing the nature of the act alleged as constituting the offence, or that it was wrong or contrary to law, the finding shall state specifically whether he committed the act or not.


You Can give your opinion here