धारा 531 - निरसन और व्यावृत्तियां | Section 531 - Repeal and savings

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 03:32:03

धारा 531 — निरसन और व्यावृत्तियां

531. (1) दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 एतद्द्वारा निरसित की जाती है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी,-

(क) यदि, उस तारीख के ठीक पूर्व, जिसको यह संहिता प्रवृत्त होती है, कोई अपील, आवेदन, विचारण, जांच या अन्वेषण लंबित है, तो, ऐसी अपील, आवेदन, विचारण, जांच या अन्वेषण, यथास्थिति, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के उपबंधों के अनुसार, जैसा वह ऐसे प्रारंभ के ठीक पूर्व प्रवृत्त था, इस प्रकार व्ययित, जारी, धारित या किया जाएगा मानो यह संहिता प्रवृत्त न हुई हो;

(ख) दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन किया गया, जारी किया गया या प्रदत्त कोई अधिसूचना, उद्घोषणा, आदेश, प्ररूप, अधिकारिता, दंडादेश या आदेश, यथास्थिति, इस संहिता के तत्संबंधी उपबंधों के अधीन प्रकाशित, जारी, प्रदत्त, विनिर्दिष्ट, परिभाषित, पारित या दिया गया समझा जाएगा;

(ग) दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन दी गई या अनुदत्त कोई मंजूरी या सम्मति इस संहिता के तत्संबंधी उपबंधों के अधीन अनुदत्त या दी गई समझी जाएगी, और उससे संबंधित कोई कार्यवाही इस संहिता के उपबंधों के अधीन प्रारंभ की जा सकती है।

(3) जहां दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन किसी आवेदन या अन्य कार्यवाही के लिए विनिर्दिष्ट अवधि इस संहिता के प्रारंभ के समय या उसके पूर्व समाप्त हो चुकी थी, वहां इस संहिता की कोई बात केवल इस तथ्य के कारण कि इसके लिए इस संहिता द्वारा अधिक लंबी अवधि विनिर्दिष्ट की गई है या समय-विस्तार के उपबंध किए गए हैं, ऐसा कोई आवेदन किए जाने या कार्यवाही किए जाने में समर्थ बनाने वाली अर्थान्वित नहीं की जाएगी।

Section 531 — Repeal and savings (English)

531. (1) The Code of Criminal Procedure, 1973 is hereby repealed.

(2) Notwithstanding such repeal,-

(a) if, immediately before the date on which this Sanhita comes into force, there is any appeal, application, trial, inquiry or investigation pending, then, such appeal, application, trial, inquiry or investigation shall be disposed of, continued, held or made, as the case may be, in accordance with the provisions of the Code of Criminal Procedure, 1973, as in force immediately before such commencement, as if this Sanhita had not come into force;

(b) any notification, proclamation, order, form, jurisdiction, sentence or order made, issued or conferred under the Code of Criminal Procedure, 1973, shall be deemed, respectively, to have been published, issued, conferred, specified, defined, passed or made under the corresponding provisions of this Sanhita;

(c) any sanction or consent given or accorded under the Code of Criminal Procedure, 1973 shall be deemed to have been accorded or given under the corresponding provisions of this Sanhita, and any proceeding may be commenced in relation thereto under the provisions of this Sanhita.

(3) Where the period specified for an application or other proceeding under the Code of Criminal Procedure, 1973 had expired on or before the commencement of this Sanhita, nothing in this Sanhita shall be construed as enabling any such application to be made or proceeding to be taken merely by reason of the fact that a longer period therefor is specified by this Sanhita or provisions for the extension of time have been made.