धारा 530 — विचारण और कार्यवाहियां इलेक्ट्रॉनिक रीति में की जाना
530. इस संहिता के अधीन सब विचारण, जांच और कार्यवाहियां, जिनके अंतर्गत हैं-
(i) समन और वारंट का जारी करना, तामील करना और निष्पादन;
(ii) परिवादी और साक्षियों की परीक्षा;
(iii) जांचों और विचारणों में साक्ष्य का अभिलेखन; और
(iv) सब अपीलीय कार्यवाहियां या कोई अन्य कार्यवाही,
इलेक्ट्रॉनिक संचार के उपयोग द्वारा या श्रव्य-दृश्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों के उपयोग द्वारा, इलेक्ट्रॉनिक रीति में की जा सकती हैं।
Section 530 — Trial and proceedings to be held in electronic mode (English)
530. All trials, inquiries and proceedings under this Sanhita, including-
(i) issuance, service and execution of summons and warrant;
(ii) examination of complainant and witnesses;
(iii) recording of evidence in inquiries and trials; and
(iv) all appellate proceedings or any other proceeding,
may be held in electronic mode, by use of electronic communication or use of audio-video electronic means.


You Can give your opinion here