धारा 481 - अगले अपीलीय न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की अपेक्षा करने वाली जमानत | Section 481 - Bail to require accused to appear before next Appellate Court

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 03:13:26

धारा 481 — अगले अपीलीय न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की अपेक्षा करने वाली जमानत

481. (1) विचारण के समापन के पूर्व और अपील के व्ययन के पूर्व, विचारण करने वाला न्यायालय या, यथास्थिति, अपीलीय न्यायालय, अभियुक्त को यह अपेक्षा करेगा कि वह उच्चतर न्यायालय के समक्ष हाजिर होने के लिए बंधपत्र या जमानत बंधपत्र निष्पादित करे, जब भी ऐसा न्यायालय संबंधित न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध फाइल की गई किसी अपील या याचिका के संबंध में सूचना जारी करे, और ऐसा बंधपत्र छह मास तक प्रवृत्त रहेगा।

(2) यदि ऐसा अभियुक्त हाजिर होने में असफल रहता है, तो बंधपत्र समपहृत हो जाएगा और धारा 491 के अधीन प्रक्रिया लागू होगी।

Section 481 — Bail to require accused to appear before next Appellate Court (English)

481. (1) Before the conclusion of the trial and before disposal of the appeal, the Court trying the offence or the Appellate Court, as the case may be, shall require the accused to execute a bond or bail bond, to appear before the higher Court as and when such Court issues notice in respect of any appeal or petition filed against the judgment of the respective Court and such bond shall be in force for six months.

(2) If such accused fails to appear, the bond shall stand forfeited and the procedure under section 491 shall apply.