धारा 474 - दंडादेश लघुकृत करने की शक्ति | Section 474 - Power to commute sentence

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 03:08:54

धारा 474 — दंडादेश लघुकृत करने की शक्ति

474. समुचित सरकार, दंडादेशित व्यक्ति की सम्मति के बिना, निम्नलिखित लघुकरण कर सकती है-

(क) मृत्युदंड को आजीवन कारावास में;

(ख) आजीवन कारावास को सात वर्ष से कम न होने वाली अवधि के कारावास में;

(ग) सात वर्ष या अधिक की अवधि के कारावास को तीन वर्ष से कम न होने वाली अवधि के कारावास में;

(घ) सात वर्ष से कम की अवधि के कारावास को जुर्माने में;

(ङ) कठोर कारावास को साधारण कारावास में, किसी भी ऐसी अवधि के लिए जिसके लिए वह व्यक्ति दंडादेशित किया जा सकता था।

Section 474 — Power to commute sentence (English)

474. The appropriate Government may, without the consent of the person sentenced, commute-

(a) a sentence of death, for imprisonment for life;

(b) a sentence of imprisonment for life, for imprisonment for a term not less than seven years;

(c) a sentence of imprisonment for seven years or more, for imprisonment for a term not less than three years;

(d) a sentence of imprisonment for less than seven years, for fine;

(e) a sentence of rigorous imprisonment, for simple imprisonment for any term to which that person might have been sentenced.