धारा 458 — कारावास के दंडादेश का निष्पादन
458. (1) जहां कोई अभियुक्त व्यक्ति आजीवन कारावास से या किसी अवधि के कारावास से दंडादेशित किया जाता है, वह ऐसा अभियुक्त व्यक्ति नहीं है जिसे धारा 453 के उपबंध लागू होते हैं, और न्यायालय में उपस्थित नहीं है, वहां न्यायालय तुरंत उस कारागार या अन्य स्थान को, जिसमें वह निरुद्ध है या निरुद्ध किया जाना है, एक वारंट अग्रेषित करेगा, और, जब तक अभियुक्त पहले से ही अभिरक्षा में सुपुर्द न किया जा चुका हो, उसकी गिरफ्तारी के लिए भी एक वारंट जारी करेगा और उसे ऐसे वारंट के साथ कारागार या अन्य स्थान को अग्रेषित करेगा:
परंतु जहां ऐसा दंडादेश न्यायालय के उठने तक के कारावास का है, वहां ऐसा कोई वारंट आवश्यक नहीं होगा, और न्यायालय स्वयं वह स्थान निदेशित करेगा जिसमें व्यक्ति निरुद्ध किया जाएगा।
(2) जहां अभियुक्त व्यक्ति उपस्थित नहीं है, वहां न्यायालय उसे उस कारागार या अन्य स्थान को, जिसमें उसे निरुद्ध किया जाना है, अग्रेषित करने के प्रयोजन के लिए उसकी गिरफ्तारी के लिए एक वारंट जारी करेगा; और, ऐसे मामले में, कारावास की अवधि उसकी गिरफ्तारी की तारीख से प्रारंभ हुई समझी जाएगी।
Section 458 — Execution of sentence of imprisonment (English)
458. (1) Where an accused person is sentenced to imprisonment for life or to imprisonment for a term, not being an accused person to whom the provisions of section 453 apply, and is not present in Court, the Court shall forthwith forward a warrant to the jail or other place in which he is, or is to be, confined, and, unless the accused has already been committed to custody, shall also issue a warrant for his arrest and shall forward him to the jail or other place with such warrant.
Provided that where such sentence is one of imprisonment till the rising of the Court, no such warrant shall be necessary, and the Court itself shall direct the place where the person shall be confined.
(2) Where the accused person is not present, the Court shall issue a warrant for his arrest for the purpose of forwarding him to the jail or other place in which he is to be confined; and, in such case, the period of imprisonment shall be deemed to commence on the date of his arrest.


You Can give your opinion here