धारा 371 — मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष अभियुक्त के हाजिर होने पर प्रक्रिया
371. (1) जब अभियुक्त धारा 370 के अधीन मजिस्ट्रेट या न्यायालय के समक्ष हाजिर होता है, और प्रतिरक्षा करने में समर्थ प्रतीत होता है, तब जांच या विचारण आगे बढ़ेगा।
(2) यदि अभियुक्त अभी भी प्रतिरक्षा करने में असमर्थ पाया जाता है, तो मजिस्ट्रेट या न्यायालय पुनः, यथास्थिति, धारा 367 या धारा 368 के उपबंधों के अनुसार कार्य करेगा, और यदि अभियुक्त विकृतचित्त व्यक्ति और परिणामस्वरूप प्रतिरक्षा करने में असमर्थ पाया जाता है, तो उसके साथ धारा 369 के उपबंधों के अनुसार व्यवहार किया जाएगा।
Section 371 — Procedure on accused appearing before Magistrate or Court (English)
371. (1) When the accused appears before the Magistrate or Court under section 370, and appears to be capable of making his defence, the inquiry or trial shall proceed.
(2) If the accused is found to be still incapable of making his defence, the Magistrate or Court shall again act according to the provisions of section 367 or section 368, as the case may be, and if the accused is found to be a person of unsound mind and consequently incapable of making his defence, he shall be dealt with in accordance with the provisions of section 369.


You Can give your opinion here