237. ऐसी मिथ्या ज्ञात घोषणा को सच्ची मानकर प्रयोग करना (Using as true such declaration knowing it to be false)

Author: | Date: 2026-09-01 13:59:24

जो कोई ऐसी किसी घोषणा का, यह जानते हुए कि वह किसी सारवान बिंदु पर मिथ्या है, भ्रष्टाचारपूर्वक सच्ची मानकर प्रयोग करता है या प्रयोग करने का प्रयत्न करता है, वह उसी रीति से दंडित किया जाएगा मानो उसने मिथ्या साक्ष्य दिया हो।

स्पष्टीकरण—कोई घोषणा जो केवल किसी औपचारिकता के अभाव के आधार पर अग्राह्य हो, धारा 236 तथा इस धारा के अर्थ में घोषणा है।

Whoever corruptly uses or attempts to use as true any such declaration, knowing the same to be false in any material point, shall be punished in the same manner as if he gave false evidence.

Explanation.-A declaration which is inadmissible merely upon the ground of some informality, is a declaration within the meaning of section 236 and this section.