202. लोक सेवक द्वारा विधिविरुद्ध रूप से व्यापार में संलग्न होना (Public servant unlawfully engaging in trade)

Author: | Date: 2026-09-01 12:37:04

जो कोई, लोक सेवक होते हुए, तथा ऐसे लोक सेवक के रूप में व्यापार में संलग्न न होने के लिए विधितः बाध्य होते हुए, व्यापार में संलग्न होता है, वह साधारण कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, या सामुदायिक सेवा से, दंडित किया जाएगा।

Whoever, being a public servant, and being legally bound as such public servant not to engage in trade, engages in trade, shall be punished with simple imprisonment for a term which may extend to one year, or with fine, or with both or with community service.