धारा 423 - अपील की याचिका | Section 423 - Petition of appeal

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 02:50:30

धारा 423 — अपील की याचिका

423. प्रत्येक अपील अपीलार्थी या उसके अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत लिखित याचिका के रूप में की जाएगी, और प्रत्येक ऐसी याचिका के साथ (जब तक वह न्यायालय, जिसमें वह प्रस्तुत की जाती है, अन्यथा निदेशित न करे) अपील किए गए निर्णय या आदेश की एक प्रति संलग्न होगी।

Section 423 — Petition of appeal (English)

423. Every appeal shall be made in the form of a petition in writing presented by the appellant or his advocate, and every such petition shall (unless the Court to which it is presented otherwise directs) be accompanied by a copy of the judgment or order appealed against.