धारा 282 — समन-मामलों को वारंट-मामलों में परिवर्तित करने की न्यायालय की शक्ति
282. जब छह मास से अधिक की अवधि के कारावास से दंडनीय किसी अपराध से संबंधित समन-मामले के विचारण के दौरान, मजिस्ट्रेट को यह प्रतीत होता है कि न्याय के हितों में, अपराध का विचारण वारंट-मामलों के विचारण की प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए, तब ऐसा मजिस्ट्रेट इस संहिता द्वारा वारंट-मामलों के विचारण के लिए उपबंधित रीति से मामले की पुनः सुनवाई करने के लिए अग्रसर हो सकता है और परीक्षित किए जा चुके किसी साक्षी को वापस बुला सकता है।
Section 282 — Power of Court to convert summons-cases into warrant-cases (English)
282. When in the course of the trial of a summons-case relating to an offence punishable with imprisonment for a term exceeding six months, it appears to the Magistrate that in the interests of justice, the offence should be tried in accordance with the procedure for the trial of warrant-cases, such Magistrate may proceed to re-hear the case in the manner provided by this Sanhita for the trial of warrant-cases and may recall any witness who may have been examined.


You Can give your opinion here