धारा 276 — छोटे मामलों में अभियुक्त की अनुपस्थिति में दोषी होने के अभिवचन पर दोषसिद्धि
276. (1) जहां धारा 229 के अधीन समन जारी किया गया है और अभियुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित हुए बिना आरोप का दोषी होना अभिवाक् करना चाहता है, वहां वह मजिस्ट्रेट को, डाक द्वारा या दूत द्वारा, अपना अभिवचन अंतर्विष्ट करने वाला और समन में विनिर्दिष्ट शास्ति की रकम भी अंतर्विष्ट करने वाला एक पत्र पारेषित करेगा।
(2) मजिस्ट्रेट, अपने विवेकानुसार, अभियुक्त को उसकी अनुपस्थिति में, उसके दोषी होने के अभिवचन पर दोषसिद्ध कर सकता है और उसे समन में विनिर्दिष्ट शास्ति का संदाय करने का दंडादेश दे सकता है, और अभियुक्त द्वारा पारेषित रकम को उस शास्ति की ओर समायोजित किया जाएगा, या जहां इस निमित्त अभियुक्त द्वारा प्राधिकृत कोई अधिवक्ता अभियुक्त की ओर से दोषी होना अभिवाक् करता है, वहां मजिस्ट्रेट अभिवचन को, यथासंभव, अधिवक्ता द्वारा प्रयुक्त शब्दों में अभिलिखित करेगा और अपने विवेकानुसार अभियुक्त को ऐसे अभिवचन पर दोषसिद्ध कर सकता है और उसे पूर्वोक्त रूप से दंडादेश दे सकता है।
Section 276 — Conviction on plea of guilty in absence of accused in petty cases (English)
276. (1) Where a summons has been issued under section 229 and the accused desires to plead guilty to the charge without appearing before the Magistrate, he shall transmit to the Magistrate, by post or by messenger, a letter containing his plea and also the amount of fine specified in the summons.
(2) The Magistrate may, in his discretion, convict the accused in his absence, on his plea of guilty and sentence him to pay the fine specified in the summons, and the amount transmitted by the accused shall be adjusted towards that fine, or where an advocate authorised by the accused in this behalf pleads guilty on behalf of the accused, the Magistrate shall record the plea as nearly as possible in the words used by the advocate and may, in his discretion, convict the accused on such plea and sentence him as aforesaid.


You Can give your opinion here