धारा 209 — भारत के बाहर किए गए अपराधों से संबंधित साक्ष्य का ग्रहण
209. जब भारत के बाहर किसी राज्यक्षेत्र में किया जाना अभिकथित कोई अपराध धारा 208 के उपबंधों के अधीन जांचा या विचारित किया जा रहा है, तब केंद्रीय सरकार, यदि वह ठीक समझे, यह निदेश दे सकती है कि उस राज्यक्षेत्र में या उसके लिए किसी न्यायिक अधिकारी के समक्ष, या उस राज्यक्षेत्र में या उसके लिए भारत के किसी राजनयिक या कौंसलीय प्रतिनिधि के समक्ष, भौतिक रूप में या इलेक्ट्रॉनिक रूप में, किए गए बयानों या पेश किए गए प्रदर्शों की प्रतियां, ऐसी जांच या विचारण करने वाले न्यायालय द्वारा साक्ष्य के रूप में ग्रहण की जाएंगी, किसी भी ऐसे मामले में जिसमें ऐसा न्यायालय उन विषयों के बारे में, जिनसे ऐसे बयान या प्रदर्श संबंधित हैं, साक्ष्य लेने के लिए कमीशन जारी कर सकता है।
Section 209 — Receipt of Evidence relating to offences committed outside India (English)
209. When any offence alleged to have been committed in a territory outside India is being inquired into or tried under the provisions of section 208, the Central Government may, if it thinks fit, direct that copies of depositions made or exhibits produced, either in physical form or in electronic form, before a judicial officer, in or for that territory or before a diplomatic or consular representative of India in or for that territory shall be received as evidence by the Court holding such inquiry or trial in any case in which such Court might issue a commission for taking evidence as to the matters to which such depositions or exhibits relate.


You Can give your opinion here