धारा 204 — एक साथ विचारणीय अपराधों के विचारण का स्थान
204. जहां-
(क) किसी व्यक्ति द्वारा किए गए अपराध ऐसे हैं कि उस पर धारा 242, धारा 243 या धारा 244 के उपबंधों के आधार पर प्रत्येक ऐसे अपराध का आरोप लगाया जा सकता है, और एक ही विचारण में विचारण किया जा सकता है; या
(ख) कई व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध या अपराध ऐसे हैं कि उन पर धारा 246 के उपबंधों के आधार पर आरोप लगाकर एक साथ विचारण किया जा सकता है, वहां उन अपराधों की जांच या विचारण किसी भी ऐसे न्यायालय द्वारा किया जा सकता है जो उन अपराधों में से किसी की जांच या विचारण करने के लिए सक्षम है।
Section 204 — Place of trial for offences triable together (English)
204. Where-
(a) the offences committed by any person are such that he may be charged with, and tried at one trial for, each such offence by virtue of the provisions of section 242, section 243 or section 244; or
(b) the offence or offences committed by several persons are such that they may be charged with and tried together by virtue of the provisions of section 246, the offences may be inquired into or tried by any Court competent to inquire into or try any of the offences.


You Can give your opinion here