धारा 59 - पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों की रिपोर्ट किया जाना | Section 59 - Police to Report apprehensions

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-30 08:41:06

धारा 59 — पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों की रिपोर्ट किया जाना

59. पुलिस थानों के भारसाधक अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट को, या उसके ऐसा निदेश देने पर, उपखंड मजिस्ट्रेट को, अपने-अपने थानों की सीमाओं के अंदर वारंट के बिना गिरफ्तार किए गए सब व्यक्तियों के मामलों की रिपोर्ट करेंगे, चाहे उन व्यक्तियों की जमानत ले ली गई हो या नहीं।

Section 59 — Police to Report apprehensions (English)

59. Officers in charge of police stations shall report to the District Magistrate, or, if he so directs, to the Sub-divisional Magistrate, the cases of all persons arrested without warrant, within the limits of their respective stations, whether such persons have been admitted to bail or otherwise.