उच्च न्यायालयों के अतिरिक्त प्रत्येक राज्य में गठित दण्ड न्यायालयों के चार वर्गों — सेशन न्यायालय, प्रथम/द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट और कार्यपालक मजिस्ट्रेट — से संबंधित उपबंध। (BNSS ने महानगर मजिस्ट्रेट का वर्ग समाप्त कर दिया है।)
राज्य को सेशन खण्डों तथा जिलों/उपखण्डों में विभाजित करने और उनकी सीमाओं में परिवर्तन करने से संबंधित उपबंध।
प्रत्येक सेशन खण्ड के लिए सेशन न्यायालय की स्थापना, अपर सेशन न्यायाधीशों की नियुक्ति, कार्य वितरण तथा आकस्मिक आवेदनों के निपटान से संबंधित उपबंध। (CrPC के पुराने धारा 9 और 10 को मिलाकर BNSS में एक धारा बनाई गई है; सहायक सेशन न्यायाधीश पद समाप्त कर दिया गया है)
प्रत्येक जिले में प्रथम व द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्थापना तथा विशेष न्यायालय गठन से संबंधित उपबंध।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, उपखण्ड न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदाभिधान तथा उनकी पर्यवेक्षण शक्तियों से संबंधित उपबंध।
सरकार में पद धारण करने वाले व्यक्तियों को विशिष्ट मामलों हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान करने से संबंधित उपबंध।
न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्थानीय अधिकारिता के क्षेत्रों को परिनिश्चित करने से संबंधित उपबंध।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सेशन न्यायाधीश के प्रति तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के प्रति अधीनस्थ होने से संबंधित उपबंध।
प्रत्येक जिले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट व जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, उपखण्ड मजिस्ट्रेट के प्रभार तथा संबंधित शक्तियों से संबंधित उपबंध।
विशेष क्षेत्रों या विशेष कृत्यों के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से संबंधित उपबंध।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की स्थानीय अधिकारिता के क्षेत्रों को परिनिश्चित करने से संबंधित उपबंध।
सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के जिला मजिस्ट्रेट के प्रति तथा उपखण्ड में कार्यरत मजिस्ट्रेटों के उपखण्ड मजिस्ट्रेट के प्रति अधीनस्थ होने से संबंधित उपबंध।
उच्च न्यायालय व जिला न्यायालयों में मामलों के संचालन हेतु लोक अभियोजकों/अपर लोक अभियोजकों की नियुक्ति की प्रक्रिया व पात्रता से संबंधित उपबंध।
मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में अभियोजन संचालित करने के लिए सहायक लोक अभियोजकों की नियुक्ति से संबंधित उपबंध।
राज्य में अभियोजन निदेशालय की स्थापना, अभियोजन निदेशक/उपनिदेशकों की पात्रता, अधीनस्थता व शक्तियों से संबंधित उपबंध।
About Us
Welcome to The Legal Lab. Our Purpose The purpose of this website is to make legal information accessible in simple, easy-to-understand language for everyone, and to spread legal aware
Quick Links
COPYRIGHT © 2026 visitthelegallab.com


