धारा 74 - लोक और प्राइवेट दस्तावेज | Section 74 - Public and private documents

Author: The Legal Lab | Date: 2026-09-14 13:28:50

धारा 74 — लोक और प्राइवेट दस्तावेज

74. (1) निम्नलिखित दस्तावेज, लोक दस्तावेज हैं—
(क) वे दस्तावेज, जो—
(i) प्रभुतासम्पन्न प्राधिकारी के;
(ii) शासकीय निकायों और अधिकरणों के; और
(iii) भारत के या किसी विदेश के विधायी, न्यायिक तथा कार्यपालक लोक अधिकारियों के, कार्यों के रूप में या कार्यों के अभिलेख के रूप में हैं;
(ख) किसी राज्य या संघ राज्यक्षेत्र में रखे गए प्राइवेट दस्तावेजों के लोक अभिलेख।
(2) उपधारा (1) में निर्दिष्ट दस्तावेजों के सिवाय, अन्य सभी दस्तावेज प्राइवेट हैं।

Section 74 — Public and private documents (English)

74. (1) The following documents are public documents:-
(a) documents forming the acts, or records of the acts-
(i) of the sovereign authority;
(ii) of official bodies and tribunals; and
(iii) of public officers, legislative, judicial and executive of India or of a foreign country;
(b) public records kept in any State or Union territory of private documents.
(2) All other documents except the documents referred to in sub-section (1) are private.