जो कोई कोई दस्तावेज़ या इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख कूटरचित करता है, जो किसी न्यायालय के किसी अभिलेख या कार्यवाही का, या सरकार द्वारा जारी किसी पहचान दस्तावेज़ का, जिसमें मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड सम्मिलित है, या जन्म, विवाह या दफन के किसी रजिस्टर का, या किसी लोक सेवक द्वारा ऐसे रूप में रखे गए किसी रजिस्टर का, या किसी लोक सेवक द्वारा अपनी शासकीय हैसियत में बनाए जाने का तात्पर्य रखने वाले किसी प्रमाणपत्र या दस्तावेज़ का, या किसी वाद संस्थित करने या उसका प्रतिरक्षण करने, या उसमें कोई कार्यवाही करने, या निर्णय स्वीकार करने के किसी प्राधिकार का, या किसी मुख्तारनामे का, तात्पर्य रखता हो, वह ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।
Whoever forges a document or an electronic record, purporting to be a record or proceeding of or in a Court or an identity document issued by Government including voter identity card or Aadhaar Card, or a register of birth, marriage or burial, or a register kept by a public servant as such, or a certificate or document purporting to be made by a public servant in his official capacity, or an authority to institute or defend a suit, or to take any proceedings therein, or to confess judgment, or a power of attorney, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.



You Can give your opinion here