315. मृतक व्यक्ति के मृत्यु के समय कब्जे की संपत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग (Dishonest misappropriation of property possessed by deceased person at the time of his death)

Author: | Date: 2026-09-01 14:26:05

जो कोई किसी संपत्ति का, यह जानते हुए कि ऐसी संपत्ति किसी मृतक व्यक्ति के मृत्यु के समय उसके कब्जे में थी, और उसके पश्चात् उस संपत्ति के लिए विधितः हकदार किसी व्यक्ति के कब्जे में नहीं रही है, बेईमानी से दुर्विनियोग करता है या अपने ही उपयोग में परिवर्तित करता है, वह ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा; और यदि अपराधी उस व्यक्ति की मृत्यु के समय उसके यहाँ लिपिक या सेवक के रूप में नियोजित था, तो कारावास सात वर्ष तक हो सकेगा।

Whoever dishonestly misappropriates or converts to his own use any property, knowing that such property was in the possession of a deceased person at the time of that person's decease, and has not since been in the possession of any person legally entitled to such possession, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine, and if the offender at the time of such person's decease was employed by him as a clerk or servant, the imprisonment may extend to seven years.