(1) सभी लूट में या तो चोरी होती है या उद्दापन।
(2) चोरी "लूट" है यदि, चोरी कारित करने के लिए, या चोरी कारित करने में, या चोरी द्वारा प्राप्त संपत्ति को ले जाने या ले जाने का प्रयत्न करने में, अपराधी उस प्रयोजन के लिए किसी व्यक्ति को स्वेच्छया मृत्यु या उपहति या सदोष अवरोध, या तात्कालिक मृत्यु के, या तात्कालिक उपहति के, या तात्कालिक सदोष अवरोध के भय, कारित करता है या कारित करने का प्रयत्न करता है।
(3) उद्दापन "लूट" है यदि अपराधी, उद्दापन कारित करते समय, भय में डाले गए व्यक्ति की उपस्थिति में हो, और उस व्यक्ति को, या किसी अन्य व्यक्ति को, तात्कालिक मृत्यु के, तात्कालिक उपहति के, या तात्कालिक सदोष अवरोध के भय में डालकर उद्दापन कारित करता है, तथा इस प्रकार भय में डालकर, इस प्रकार भय में डाले गए व्यक्ति को उसी समय और वहीं उद्दापित वस्तु परिदान करने के लिए प्रेरित करता है।
स्पष्टीकरण—अपराधी उपस्थित समझा जाता है यदि वह अन्य व्यक्ति को तात्कालिक मृत्यु के, तात्कालिक उपहति के, या तात्कालिक सदोष अवरोध के भय में डालने के लिए पर्याप्त निकट हो।
(4) जो कोई लूट कारित करता है, वह कठोर कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा; और यदि लूट राजमार्ग पर सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच कारित की गई हो, तो कारावास चौदह वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
(5) जो कोई लूट कारित करने का प्रयत्न करता है, वह कठोर कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।
(6) यदि कोई व्यक्ति, लूट कारित करने में या लूट कारित करने का प्रयत्न करने में, स्वेच्छया उपहति कारित करता है, तो ऐसा व्यक्ति, तथा ऐसी लूट को कारित करने या कारित करने का प्रयत्न करने में संयुक्त रूप से संबद्ध कोई अन्य व्यक्ति, आजीवन कारावास से, या कठोर कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।
(1) In all robbery there is either theft or extortion.
(2) Theft is robbery if, in order to the committing of the theft, or in committing the theft, or in carrying away or attempting to carry away property obtained by the theft, the offender, for that end voluntarily causes or attempts to cause to any person death or hurt or wrongful restraint, or fear of instant death or of instant hurt, or of instant wrongful restraint.
(3) Extortion is robbery if the offender, at the time of committing the extortion, is in the presence of the person put in fear, and commits the extortion by putting that person in fear of instant death, of instant hurt, or of instant wrongful restraint to that person or to some other person, and, by so putting in fear, induces the person so put in fear then and there to deliver up the thing extorted.
Explanation.-The offender is said to be present if he is sufficiently near to put the other person in fear of instant death, of instant hurt, or of instant wrongful restraint.
(4) Whoever commits robbery shall be punished with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine; and, if the robbery be committed on the highway between sunset and sunrise, the imprisonment may be extended to fourteen years.
(5) Whoever attempts to commit robbery shall be punished with rigorous imprisonment for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(6) If any person, in committing or in attempting to commit robbery, voluntarily causes hurt, such person, and any other person jointly concerned in committing or attempting to commit such robbery, shall be punished with imprisonment for life, or with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.



You Can give your opinion here