159. विद्रोह का दुष्प्रेरण, या सैनिक, नाविक या वायुसैनिक को उसके कर्तव्य से विचलित करने का प्रयत्न (Abetting mutiny, or attempting to seduce a soldier, sailor or airman from his duty)

Author: | Date: 2026-09-01 09:42:00

अध्याय 8

सेना, नौसेना और वायुसेना से संबंधित अपराधों के विषय में

जो कोई भारत सरकार की थल सेना, नौसेना या वायुसेना में किसी अधिकारी, सैनिक, नाविक या वायुसैनिक द्वारा विद्रोह किए जाने का दुष्प्रेरण करता है, या ऐसे किसी अधिकारी, सैनिक, नाविक या वायुसैनिक को उसकी निष्ठा या उसके कर्तव्य से विचलित करने का प्रयत्न करता है, वह आजीवन कारावास से, या ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।

CHAPTER 8

OF OFFENCES RELATING TO THE ARMY, NAVY AND AIR FORCE

Whoever abets the committing of mutiny by an officer, soldier, sailor or airman, in the Army, Navy or Air Force of the Government of India or attempts to seduce any such officer, soldier, sailor or airman from his allegiance or his duty, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.