(1) जो कोई भोगी से, या भोगी में हितबद्ध किसी व्यक्ति से, कोई संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति उद्दापित करने के प्रयोजन से, या भोगी या भोगी में हितबद्ध किसी व्यक्ति को कोई ऐसा कार्य करने के लिए बाध्य करने के प्रयोजन से जो विधिविरुद्ध हो या जो किसी अपराध के कारित होने को सुकर बना सके, उपहति कारित करता है, वह ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।
(2) जो कोई उपधारा (1) में निर्दिष्ट किसी प्रयोजन के लिए घोर उपहति कारित करता है, वह आजीवन कारावास से, या ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और वह जुर्माने का भी दायी होगा।
(1) Whoever voluntarily causes hurt for the purpose of extorting from the sufferer, or from any person interested in the sufferer, any property or valuable security, or of constraining the sufferer or any person interested in such sufferer to do anything which is illegal or which may facilitate the commission of an offence, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(2) Whoever voluntarily causes grievous hurt for any purpose referred to in sub-section (1), shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.



You Can give your opinion here