धारा 243 - एक से अधिक अपराध के लिए विचारण | Section 243 - Trial for more than one offence

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 01:38:13

धारा 243 — एक से अधिक अपराध के लिए विचारण

243. (1) यदि कृत्यों की एक शृंखला में, जो इस प्रकार एक साथ संबद्ध हैं कि वे एक ही संव्यवहार गठित करते हैं, एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक अपराध किए जाते हैं, तो उस पर ऐसे प्रत्येक अपराध का आरोप लगाया जा सकता है, और एक ही विचारण में उन सबका विचारण किया जा सकता है।

(2) जब धारा 235 की उपधारा (2) में या धारा 242 की उपधारा (1) में उपबंधित रूप से आपराधिक न्यासभंग या संपत्ति के बेईमानी से दुर्विनियोग के एक या अधिक अपराधों के लिए अभियुक्त कोई व्यक्ति, उस अपराध या उन अपराधों के किए जाने को सुकर बनाने या छिपाने के प्रयोजन के लिए, लेखा मिथ्याकरण के एक या अधिक अपराध करने का अभियुक्त है, तो उस पर ऐसे प्रत्येक अपराध का आरोप लगाया जा सकता है, और एक ही विचारण में उन सबका विचारण किया जा सकता है।

(3) यदि अभिकथित कृत्य तत्समय प्रवृत्त किसी ऐसी विधि की, जिसके द्वारा अपराध परिभाषित या दंडनीय हैं, दो या अधिक पृथक् परिभाषाओं के भीतर आने वाला कोई अपराध गठित करते हैं, तो उनके अभियुक्त व्यक्ति पर ऐसे प्रत्येक अपराध का आरोप लगाया जा सकता है, और एक ही विचारण में उनका विचारण किया जा सकता है।

(4) यदि कई कृत्य, जिनमें से एक या एक से अधिक स्वयं में या स्वयं द्वारा एक अपराध गठित करते, संयुक्त होने पर एक भिन्न अपराध गठित करते हैं, तो उनके अभियुक्त व्यक्ति पर ऐसे कृत्यों के संयुक्त होने से गठित अपराध का, और ऐसे कृत्यों में से किसी एक या अधिक द्वारा गठित किसी अपराध का, आरोप लगाया जा सकता है, और एक ही विचारण में विचारण किया जा सकता है।

(5) इस धारा में अंतर्विष्ट कोई बात भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 9 पर प्रभाव डालने वाली नहीं समझी जाएगी।

Section 243 — Trial for more than one offence (English)

243. (1) If, in one series of acts so connected together as to form the same transaction, more offences than one are committed by the same person, he may be charged with, and tried at one trial for, every such offence.

(2) When a person charged with one or more offences of criminal breach of trust or dishonest misappropriation of property as provided in sub-section (2) of section 235 or in sub-section (1) of section 242, is accused of committing, for the purpose of facilitating or concealing the commission of that offence or those offences, one or more offences of falsification of accounts, he may be charged with, and tried at one trial for, every such offence.

(3) If the acts alleged constitute an offence falling within two or more separate definitions of any law in force for the time being by which offences are defined or punished, the person accused of them may be charged with, and tried at one trial for, each of such offences.

(4) If several acts, of which one or more than one would by itself or themselves constitute an offence, constitute when combined a different offence, the person accused of them may be charged with, and tried at one trial for the offence constituted by such acts when combined, and for any offence constituted by any one, or more, of such acts.

(5) Nothing contained in this section shall affect section 9 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023.