धारा 228 - मजिस्ट्रेट अभियुक्त की वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दे सकेगा | Section 228 - Magistrate may dispense with personal attendance of accused

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-30 16:52:57

धारा 228 — मजिस्ट्रेट अभियुक्त की वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दे सकेगा

228. (1) जब कभी मजिस्ट्रेट समन जारी करता है, तब वह, यदि उसे ऐसा करने का कारण दिखाई दे, अभियुक्त की वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दे सकता है और उसे अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर होने की अनुज्ञा दे सकता है।

(2) किंतु मामले की जांच या विचारण करने वाला मजिस्ट्रेट, कार्यवाहियों के किसी भी प्रक्रम पर, अपने विवेकानुसार, अभियुक्त की वैयक्तिक हाजिरी का निदेश दे सकता है, और, यदि आवश्यक हो, इसमें इसके पूर्व उपबंधित रीति से ऐसी हाजिरी प्रवर्तित करा सकता है।

Section 228 — Magistrate may dispense with personal attendance of accused (English)

228. (1) Whenever a Magistrate issues a summons, he may, if he sees reason so to do, dispense with the personal attendance of the accused and permit him to appear by his advocate.

(2) But the Magistrate inquiring into or trying the case may, in his discretion, at any stage of the proceedings, direct the personal attendance of the accused, and, if necessary, enforce such attendance in the manner hereinbefore provided.