धारा 158 - स्थानीय अन्वेषण का निदेश देने और विशेषज्ञ की परीक्षा करने की मजिस्ट्रेट की शक्ति | Section 158 - Power of Magistrate to direct local investigation and examination of an expert

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-30 16:10:00

धारा 158 — स्थानीय अन्वेषण का निदेश देने और विशेषज्ञ की परीक्षा करने की मजिस्ट्रेट की शक्ति

158. मजिस्ट्रेट, धारा 156 या धारा 157 के अधीन जांच के प्रयोजनों के लिए,-

(क) ऐसे व्यक्ति द्वारा, जिसे वह ठीक समझे, स्थानीय अन्वेषण कराने का निदेश दे सकता है; या

(ख) किसी विशेषज्ञ को समनित और परीक्षित कर सकता है।

Section 158 — Power of Magistrate to direct local investigation and examination of an expert (English)

158. The Magistrate may, for the purposes of an inquiry under section 156 or section 157-

(a) direct a local investigation to be made by such person as he thinks fit; or

(b) summon and examine an expert.