धारा 147 - भरण-पोषण के आदेश का प्रवर्तन | Section 147 - Enforcement of order of maintenance

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-30 13:55:42

धारा 147 — भरण-पोषण के आदेश का प्रवर्तन

147. भरण-पोषण या अंतरिम भरण-पोषण और कार्यवाही के व्यय के आदेश की, यथास्थिति, एक प्रति, बिना संदाय के, उस व्यक्ति को, जिसके पक्ष में वह किया गया है, या उसके संरक्षक को, यदि कोई हो, या उस व्यक्ति को, जिसे, यथास्थिति, भरण-पोषण का भत्ता या अंतरिम भरण-पोषण और कार्यवाही के व्यय का भत्ता संदेय है, दी जाएगी; और ऐसा आदेश किसी भी स्थान में, जहां वह व्यक्ति हो जिसके विरुद्ध वह किया गया है, किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा, ऐसे मजिस्ट्रेट का पक्षकारों की पहचान और भत्ते के, या यथास्थिति, शोध्य व्ययों के, असंदाय के बारे में समाधान हो जाने पर, प्रवर्तित कराया जा सकता है।

Section 147 — Enforcement of order of maintenance (English)

147. A copy of the order of maintenance or interim maintenance and expenses of proceedings, as the case may be, shall be given without payment to the person in whose favour it is made, or to his guardian, if any, or to the person to whom the allowance for the maintenance or the allowance for the interim maintenance and expenses of proceeding, as the case may be, is to be paid; and such order may be enforced by any Magistrate in any place where the person against whom it is made may be, on such Magistrate being satisfied as to the identity of the parties and the non-payment of the allowance, or as the case may be, expenses, due.