142. उन्हें कब नहीं पूछना चाहिए

Author: | Date: 2022-12-06 21:22:20

142. उन्हें कब नहीं पूछना चाहिए -- सूचक प्रश्न मुख्य परीक्षा में या पुनःपरीक्षा में, यदि विरोधी पक्षकार द्वारा आक्षेप किया जाता है, न्यायालय की अनुज्ञा के बिना नहीं पूछे जाने चाहिए। न्यायालय उन बातों के बारे में, जो पुनः स्थापना के रूप में या निर्विवाद हैं या जो उसकी राय में पहले से ही पर्याप्त रूप से साबित हो चुके हैं, सूचक प्रश्नों के लिए अनुज्ञा देगा।