136. न्यायाधीश साक्ष्य की ग्राह्यता के बारे में निश्चय करेगा 

Author: | Date: 2022-12-06 21:08:27

136. न्यायाधीश साक्ष्य की ग्राह्यता के बारे में निश्चय करेगा -- जबकि दोनों में से कोई पक्षकार किसी तथ्य का साक्ष्य देने की प्रस्थापना करता है, तब न्यायाधीश साक्ष्य देने की प्रस्थापना करने वाले पक्षकार से पूछ सकेगा कि अभिकथित तथ्य, यदि वह साबित हो जाए, किसी प्रकार सुसंगत होगा, और यदि न्यायाधीश यह समझता है कि वह तथ्य यदि साबित हो गया तो सुसंगत होगा, तो वह उस साक्ष्य को ग्रहण करेगा, अन्यथा नहीं।