125. अपराधों के करने के बारे में जानकारी

Author: | Date: 2022-12-06 20:43:26

125. अपराधों के करने के बारे में जानकारी -- कोई भी मजिस्ट्रेट या पुलिस ऑफिसर यह कहने के लिए विवश नहीं किया जाएगा कि किसी अपराध के किए जाने के बारे में उसे कोई जानकारी कहां से मिली और किसी भी राजस्व ऑफिसर को यह कहने के लिए विवश नहीं किया जाएगा कि उसे लोकराजस्व के विरुद्ध किसी अपराध के किए जाने के बारे में कोई जानकारी कहां से मिली। स्पष्टीकरण -- इस धारा मे “राजस्व ऑफिसर" से लोक राजस्व की किसी शाखा के कारबार में या के बारे में नियोजित ऑफिसर अभिप्रेत है।