दृष्टांत
(क) हत्या का अभियुक्त, क अभिकथित करता है कि वह चित्त-विकृति के कारण उस कार्य की प्रकृति नहीं जानता था। सबूत का भार क पर है। (ख) हत्या का अभियुक्त, क, अभिकथित करता है कि वह गंभीर और अचानक प्रकोपन के कारण आत्मनियंत्रण की शक्ति से वंचित हो गया था। सबूत का भार क पर है। (ग) भारतीय दण्ड संहिता (1860 का 45) की धारा 325 उपबंध करती है कि जो कोई उस दशा के सिवाय जिसके लिए धारा 335 में उपबंध है, स्वेच्छया घोर उपहति करेगा, वह अमुक दण्डों से दण्डनीय होगा। क पर स्वेच्छया घोर उपहति कारित करने का, धारा 325 के अधीन आरोप है। इस मामले को धारा 335 के अधीन लाने वाली परिस्थितियों को साबित करने का भार क पर है।105. यह साबित करने का भार कि अभियुक्त का मामला अपवादों के अन्तर्गत आता है
Author: | Date: 2022-12-05 20:32:33


You Can give your opinion here