67-क. इलेक्ट्रानिक चिह्नक के बारे में सबूत 

Author: | Date: 2022-12-05 14:02:19

67-क. इलेक्ट्रानिक चिह्नक के बारे में सबूत -- सुरक्षित इलेक्ट्रानिक चिह्नक की दशा में के सिवाय, यदि यह अभिकथित है कि किसी हस्ताक्षरकर्ता का इलेक्ट्रानिक चिह्नक इलेक्ट्रानिक अभिलेख में लगाया गया है तो यह तथ्य साबित किया जाना चाहिए कि ऐसा इलेक्ट्रानिक चिह्नक हस्ताक्षरकर्ता का इलेक्ट्रानिक चिह्नक है।