51. राय के आधार कब सुसंगत हैं 

Author: | Date: 2022-12-03 21:30:02

51. राय के आधार कब सुसंगत हैं -- जब कभी किसी जीवित व्यक्ति की राय सुसंगत है, तब वे आधार भी जिन पर वह आधारित है, सुसंगत है।

दृष्टांत

कोई विशेषज्ञ अपनी राय बनाने के प्रयोजनार्थ किए हुए प्रयोगों का विवरण दे सकता है।