40. द्वितीय वाद या विचारण के वारणार्थ पूर्व निर्णय सुसंगत हैं

Author: | Date: 2022-12-03 20:49:20

40. द्वितीय वाद या विचारण के वारणार्थ पूर्व निर्णय सुसंगत हैं -- किसी ऐसे निर्णय, आदेश या डिक्री का अस्तित्व, जो किसी न्यायालय को किसी वाद के संज्ञान से या कोई विचारण करने से विधि द्वारा निवारित करता है, सुसंगत तथ्य है जबकि प्रश्न यह हो कि क्या ऐसे न्यायालय को ऐसे वाद का संज्ञान या ऐसा विचारण करना चाहिए।