7. वे तथ्य जो विवाद्यक तथ्यों के प्रसंग, हेतुक या परिणाम हैं

Author: | Date: 2022-12-02 13:20:21

7. वे तथ्य जो विवाद्यक तथ्यों के प्रसंगहेतुक या परिणाम हैं -- वे तथ्य सुसंगत हैं, जो सुसंगत तथ्यों के या विवाद्यक तथ्यों के अव्यवहित या अन्यथा प्रसंग, हेतुक या परिणाम हैं, या जो उस वस्तुस्थिति को गठित करते हैं, जिसके अन्तर्गत वे घटित हुए या जिसने उनके घटने या संव्यवहार का अवसर दिया।

दृष्टांत

(क) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख को लूटा। ये तथ्य सुसंगत है कि लूट के थोड़ी देर पहले ख अपने कब्जे में धन लेकर किसी मेले में गया और उसने दूसरे व्यक्तियों को उसे दिखाया या उनसे इस तथ्य का कि उसके पास धन है, उल्लेख किया। (ख) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख की हत्या की। उस स्थान पर जहां हत्या की गई थी या उसके समीपभूमि पर गुत्थम-गुत्था से बने हुए चिह्न सुसंगत तथ्य हैं। (ग) प्रश्न यह है कि क्या क ने ख को विष दिया। विष से उत्पन्न कहे जाने वाले लक्षणों के पूर्व ख के स्वास्थ्य की दशा और क को ज्ञात ख की वे आदतें, जिनसे विष देने का अवसर मिला, सुसंगत तथ्य हैं।