278. किसी औषधि को भिन्न औषधि या तैयारी के रूप में बेचना (Sale of drug as a different drug or preparation)

Author: | Date: 2026-09-01 14:11:22

जो कोई जानबूझकर किसी औषधि या चिकित्सा तैयारी को किसी भिन्न औषधि या चिकित्सा तैयारी के रूप में बेचता है, या बेचने के लिए पेश करता है या प्रदर्शित करता है, या किसी औषधालय से औषधीय प्रयोजनों के लिए जारी करता है, वह ऐसे किसी भी भाँति के कारावास से, जिसकी अवधि छह माह तक हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पाँच हज़ार रुपये तक हो सकेगा, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

Whoever knowingly sells, or offers or exposes for sale, or issues from a dispensary for medicinal purposes, any drug or medical preparation, as a different drug or medical preparation, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.