धारा 160 - उसी तथ्य के बारे में बाद के परिसाक्ष्य की सम्पुष्टि हेतु साक्षी के पूर्वतन कथन साबित किए जा सकते हैं | Section 160 - Former statements of witness may be proved to corroborate later testimony as to same fact

Author: The Legal Lab | Date: 2026-09-14 13:58:47

धारा 160 — उसी तथ्य के बारे में बाद के परिसाक्ष्य की सम्पुष्टि हेतु साक्षी के पूर्वतन कथन साबित किए जा सकते हैं

160. किसी साक्षी के परिसाक्ष्य की सम्पुष्टि करने के लिए ऐसे साक्षी द्वारा उसी तथ्य से संबंधित, उस समय पर या के लगभग जब वह तथ्य घटित हुआ था, किया हुआ, या उस तथ्य का अन्वेषण करने के लिए विधि द्वारा सक्षम किसी प्राधिकारी के समक्ष किया हुआ कोई पूर्वतन कथन साबित किया जा सकेगा।

Section 160 — Former statements of witness may be proved to corroborate later testimony as to same fact (English)

160. In order to corroborate the testimony of a witness, any former statement made by such witness relating to the same fact, at or about the time when the fact took place, or before any authority legally competent to investigate the fact, may be proved.