धारा 514 — परिसीमन की अवधि बीत जाने के पश्चात् संज्ञान लेने पर रोक
514. (1) इस संहिता में अन्यत्र अन्यथा उपबंधित के सिवाय, कोई भी न्यायालय उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट श्रेणी के किसी अपराध का संज्ञान, परिसीमन की अवधि की समाप्ति के पश्चात्, नहीं लेगा।
(2) परिसीमन की अवधि निम्नानुसार होगी-
(क) यदि अपराध केवल जुर्माने से दंडनीय है, छह मास;
(ख) यदि अपराध एक वर्ष से अनधिक की अवधि के कारावास से दंडनीय है, एक वर्ष;
(ग) यदि अपराध एक वर्ष से अधिक किंतु तीन वर्ष से अनधिक की अवधि के कारावास से दंडनीय है, तीन वर्ष।
(3) इस धारा के प्रयोजनों के लिए, उन अपराधों के संबंध में जिनका एक साथ विचारण किया जा सकता है, परिसीमन की अवधि उस अपराध के संदर्भ में अवधारित की जाएगी जो अधिक कठोर दंड से, या, यथास्थिति, सबसे कठोर दंड से दंडनीय है।
स्पष्टीकरण-परिसीमन की अवधि की संगणना के प्रयोजन के लिए, सुसंगत तारीख, यथास्थिति, धारा 223 के अधीन परिवाद फाइल किए जाने की तारीख, या धारा 173 के अधीन सूचना अभिलिखित किए जाने की तारीख होगी।
Section 514 — Bar to taking cognizance after lapse of period of limitation (English)
514. (1) Except as otherwise provided elsewhere in this Sanhita, no Court shall take cognizance of an offence of the category specified in sub-section (2), after the expiry of the period of limitation.
(2) The period of limitation shall be-
(a) six months, if the offence is punishable with fine only;
(b) one year, if the offence is punishable with imprisonment for a term not exceeding one year;
(c) three years, if the offence is punishable with imprisonment for a term exceeding one year but not exceeding three years.
(3) For the purposes of this section, the period of limitation, in relation to offences which may be tried together, shall be determined with reference to the offence which is punishable with the more severe punishment or, as the case may be, the most severe punishment.
Explanation.-For the purpose of computing the period of limitation, the relevant date shall be the date of filing of the complaint under section 223 or the date of recording of information under section 173, as the case may be.


You Can give your opinion here