धारा 272 - परिवादी की अनुपस्थिति | Section 272 - Absence of complainant

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-31 01:47:33

धारा 272 — परिवादी की अनुपस्थिति

272. जब कार्यवाहियां परिवाद पर संस्थित की गई हैं, और मामले की सुनवाई के लिए नियत किसी दिन, परिवादी अनुपस्थित है, और अपराध विधिपूर्वक शमित किया जा सकता है या संज्ञेय अपराध नहीं है, तब मजिस्ट्रेट, परिवादी को उपस्थित होने के लिए तीस दिन का समय देने के पश्चात्, इसमें इसके पूर्व अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, आरोप विरचित किए जाने से पूर्व किसी भी समय, अपने विवेकानुसार, अभियुक्त को उन्मोचित कर सकता है।

Section 272 — Absence of complainant (English)

272. When the proceedings have been instituted upon complaint, and on any day fixed for the hearing of the case, the complainant is absent, and the offence may be lawfully compounded or is not a cognizable offence, the Magistrate may after giving thirty days' time to the complainant to be present, in his discretion, notwithstanding anything hereinbefore contained, at any time before the charge has been framed, discharge the accused.