धारा 134 - वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति देने की शक्ति | Section 134 - Power to dispense with personal attendance

Author: The Legal Lab | Date: 2026-08-30 13:42:55

धारा 134 — वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति देने की शक्ति

134. मजिस्ट्रेट, यदि वह पर्याप्त कारण देखे, किसी ऐसे व्यक्ति की, जिससे यह कारण दर्शित करने के लिए कहा गया है कि उसे परिशांति कायम रखने के लिए या सदाचार के लिए बंधपत्र निष्पादित करने का आदेश क्यों न दिया जाए, वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दे सकता है और उसे अधिवक्ता के द्वारा हाजिर होने की अनुज्ञा दे सकता है।

Section 134 — Power to dispense with personal attendance (English)

134. The Magistrate may, if he sees sufficient cause, dispense with the personal attendance of any person called upon to show cause why he should not be ordered to execute a bond for keeping the peace or for good behaviour and may permit him to appear by an advocate.