112. विवाहित स्थिति के दौरान में जन्म होना धर्मजत्व का निश्चायक सबूत है
Author: | Date:
2022-12-05 20:49:31
112. विवाहित स्थिति के दौरान में जन्म होना धर्मजत्व का निश्चायक सबूत है -- यह तथ्य कि किसी व्यक्ति का जन्म उसकी माता और किसी पुरुष के बीच विधिमान्य विवाह के कायम रहते हुए, या उसका विघटन होने के उपरान्त माता के अविवाहित रहते हुए दो सौ अस्सी दिन के भीतर हुआ था, इस बात का निश्चायक सबूत होगा कि वह उस पुरुष का धर्मज पुत्र है, जब तक कि यह दर्शित न किया जा सके कि विवाह के पक्षकारों की परस्पर पहुंच ऐसे किसी समय नहीं थी जब उसका गर्भाधान किया जा सकता था।
You Can give your opinion here